Latest Posts

सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा में लगी आग, पेट्रोल टैंक में लीकेज होने की आशंका

कोरबा, । जिले के दीपका थाना क्षेत्रांतर्गत शक्ति नगर में सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद एक्टिवा धू-धू कर जलने लगी। एक्टिवा को जलता हुआ देख जहां राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई, वहीं फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही एक्टिवा जलकर पूरी तरह खाक हो गई। 
बताया जा रहा है कि आग एक्टिवा के पेट्रोल टैंक के हिस्से में लगी थी। पेट्रोल टैंक के हिस्से में काफी ऊंचाई तक आग के शोले भड़कते हुए नजर आए। वाहन की टंकी कहीं फट न जाये, इस डर से लोग वहां से दूर भाग गये। एक्टिवा के बगल में एक और वाहन खड़ी थी, जिसे डर के कारण वाहन मालिक मौके से हटा नहीं पा रहा था।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति जरूर निर्मित हो गई। यह आग कब और कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग सकी है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा की टंकी में लीकेज था, जहां शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना घटी है।

दीपिका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। शिकायत आने पर पुलिस कार्रवाई जरूर करेगी।

Latest Posts

Don't Miss