Latest Posts

State-Level School Athletics: राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स में लक्की ने किया प्रथम स्थाल प्राप्त

State-Level School Athletics: राखी(नया रायपुर)। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल राखी के छात्र लक्की कोसले ने राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्राचार्य पुष्पा साहू ने बताया कि लक्की कोसले ने 17 सितंबर जगदलपुर में आयोहित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। छात्र की उस उपलब्धि पर विद्यालय व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

विद्यालय परिवार में विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष विक्की राज साहू, खेल शिक्षका अंजू रत्नाकर, व्याख्याता वर्षारानी पाटकर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र को निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

Latest Posts

Don't Miss