Latest Posts

शासकीय महाविद्यालय कोरबा के एनसीसी कैडेट का आरडीसी परेड नई दिल्ली के लिए हुआ चयन

कोरबा….शासकीय इं वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष कुमार चयन आरडीसी परेड नई दिल्ली के लिए हुआ है। इस कैंप का हिस्सा बनना एक एनसीसी कैडेट्स के लिए गर्व की बात होती हैं। कैडेट मनीष प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस कैंप परेड एवं प्रधानमंत्री एनसीसी रैली में हिस्सा लेंगे।

कैडेट मनीष कुमार महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष के छात्र है। गणतंत्र दिवस कैंप (आरडीसी) परेड देश के युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत नई दिल्ली मे 1 माह तक चलने वाली सबसे प्रतिष्ठित कैंप है। इसमें चयन के लिए कैडेटों को विभिन्न चरणों की कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है। इसे कैडेट का चयन उनकी मानसिक एवं शारीरिक कुशलता के आधार पर होती हैं।

Latest Posts

Don't Miss