तमनार रेंज में 49 हाथियों का दल लगातार लोगों के लिए कौतूहल और यातायात के लिए चुनौती बना हुआ है। बुधवार शाम एक हाथी सड़क के बीचोंबीच बैठ गया, जिसके बाद वन विभाग ने दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दल के जंगल लौटने के बाद रास्ता खोला गया।
जिले के तमनार रेंज में पिछले 15 दिनों से अधिक समय से 49 हाथियों का दल दो अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहा है। बुधवार शाम सामारूमा और अमलीडीह के बीच हाथियों का यह दल सड़क पर आ पहुंचा। इस दौरान एक हाथी सड़क के बीचोंबीच बैठ गया, जबकि बाकी हाथी आसपास घूमते रहे। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्यों ने मोर्चा संभाला और मार्ग के दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया। हाथियों के वापस जंगल लौटने के बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी।
वन विभाग की लगातार निगरानी
घरघोड़ा सबडिवीजन के एसडीओ आशुतोष मंडावा ने बताया कि वन विभाग की टीम हाथियों के दल पर लगातार नजर रख रही है। हाथियों के सड़क पार करने की जानकारी मिलते ही वन अमला और हाथी मित्र दल के सदस्य दोनों तरफ से गाड़ियों को रोक देते हैं ताकि हाथी सुरक्षित सड़क पार कर सकें। उन्होंने बताया कि बुधवार को सड़क पर बैठा हाथी कुछ देर बाद अपने पूरे दल के साथ वापस जंगल की ओर चला गया।