रायगढ़। देश में बढ़ती ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए एनटीपीसी लारा विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता और सामुदायिक विकास की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसको लेकर आज आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना अधिकारी ने संयंत्र के प्रदर्शन, भविष्य की विस्तार योजनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की।
परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए यह भी बताया कि एनटीपीसी लारा की उत्पादन क्षमता को 4,800 मेगावाट तक विस्तारित करने की प्रस्तावित योजना तथा सौर ऊर्जा और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी पहलों के बारे में बताया गया।
एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, कौशल विकास तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत संचालित विभिन्न पहलों पर चर्चा करते हुए आसपास के गांव में लगातार विकास के अलावा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।



