चांपा। युवा संकल्प से विकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिर्रा में आयोजित होने वाले विकासखंड स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह श्री बसंत चतुर्वेदी आयोजन स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर एवं कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीता सूर्यवंशी, संकुल समन्वयक रामकिशोर देवांगन, गुरु प्रसाद भतपरे, विश्वनाथ कश्यप, उत्तम साहू, संतोष यादव, कमलेश गुप्ता सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिर्रा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिर्रा के शिक्षकगण उपस्थित रहे। उद्देश्य है विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना। कैरियर मार्गदर्शन एवं विघार्थी प्रतिभावान सम्मान वित्त मंत्री ओपी चौधरी के करकमलों से बच्चों को सम्मानित किया जाएगा तथा जल्द ही वित्त मंत्री से तारीख का डेट ऐलान होने की बात कही गई है इसके बाद ही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



