Latest Posts

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया शौर्य दिवस, निकाला गया पथ संचलन

कोरबा….दिनांक 24 दिसंबर दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे एकत्रीकरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में की गई और वहां से संचलन दशहरा मैदान निहारिका सुभाष चौक में समापन हुआ समापन कार्यक्रम में आर्य समाज के संत राकेश जी महाराज, कोरबा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सुदीप्ता शाहा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री श्री विभूतिभूषण पांडे बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा नगर पालिका निगम के जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन वरिष्ठ सदस्य श्री विनय मोहन पाराशर एवं कोरबा के गणमान्य व्यक्ति, मातृशक्ति दुर्गास्वरूपा बहने शामिल हुई। बजरंग दल गीता जयंती शौर्य दिवस को प्रतिवर्ष धूमधाम से बनता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने पृथ्वी पर गीता जी का उपदेश दिए थे। और इसी दिन बजरंग दल एवं कार सेवाको के विभूतियों ने अयोध्या में रामलला जो का स्थान मुक्त कराया था। राकेश जी महाराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देश धर्म की रक्षा केवल युवाओं के द्वारा ही संभव है क्योंकि अपने-अपने कल में महाराणा प्रताप शिवाजी महाराज बिरसा मुंडा सभी 18- 19- 20 साल के युवा थे। जिन्होंने देश धर्म की रक्षा के लिए आहुतियां दी।
कार्यक्रम के लिए बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी के द्वारा सभी युवा बजरंगी भाइयों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest Posts

Don't Miss