
कटघोरा। नवनिर्वाचित कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी और कटघोरा आने का निमंत्रण दिया। श्री पटेल ने बताया कि सीएम श्री साय ने उनका निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया । श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आ गई है और पूरे प्रदेश सहित कटघोरा में भी विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में सभी वरिष्ठों से सलाह-मशविरा कर विकास कार्य कराये जाएंगे, जिसमें जनता की भी सहभागिता होगी।



