Latest Posts

युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 08 जनवरी। प्रेम संबंध चलाने के बाद जी भर गया तो सजातीय प्रेमिका को शादी से इंकार कर उसे आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोपी युवक को आज सुबह सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार होने से पहले मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। जिसे रिमांड पर कोरबा न्यायालय भेजे जाने के लिए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत इमलीडुग्गू पोखरीपारा निवास युवक निखिल यादव उम्र 21 पिता बिहारीलाल यादव का प्रेम संबंध सीतामणी कुंजनगर निवासी नेहा यादव उम्र 20 पिता नरेश यादव के साथ विगत एक वर्ष से चला आ रहा था। युवक ने प्रेम संबंध के चलते युवती को पहले शादी का झांसा देकर उसका लाभ उठाते रहा। अंततरू जब जी भर गया तो उसने विगत 5 जनवरी को शादी से इंकार करते हुए यहां तक दो टूक जवाब दिया कि मेरे पीछे क्यों पड़ी हो कहीं जाकर मर क्यों नहीं जाती। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर उक्त युवती को काफी सदमा लगा और जैसे ही युवक अपने घर से उसे उल्टा-सीधा सुनाकर बाहर निकला वैसे ही उसके मकान में ही अपनी चुनरी से युवती ने फांसी लगा ली। इस घटना को लेकर दोनों बस्तियों में काफी हंगामा मचे रहा। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता के पूर्व में कही गई बातों एवं उसके पालकों का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी निखिल यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 17ध्24 धारा 306 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी को आज सुबह कोतवाली टीआई अभिनवकांत सिंह के निर्देशन में एएसआई अजय सिंह, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता एवं सुनील राजपूत ने फरार होने से पहले धर दबोचा।

Latest Posts

Don't Miss