Latest Posts

मकान और ऑफिस में चोरी का प्रयास


कोरबा …… कोरबा जिले में शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। ठंड बढऩे के साथ ही दुकान, मकान और दफ्तर में चोरी होने लगी है। मोरगा क्षेत्र में चोरों ने तीन जगह पर धावा बोला, जिसमें मोरगा स्थित वन विभाग का रेस्ट हाऊस, पास स्थित केंदई के रेंजर के ऑफिस व मोरगा के एक ग्रामीण के घर शामिल है। चोर गिरोह ने कटर का उपयोग करके वहां लगे दरवाजों के कुंडी को काटा। जिले में पहली बार कटर का उपयोग करके दरवाजे के कुंडी को काटा गया है। हालांकि न तो रेस्ट हाऊस व रेंजर ऑफिस और न ही ग्रामीण के घर में चोरों के हाथ नगदी रकम व कीमती सामान लगी। ऐसे में चोरों को बैरंग लौटना पड़ा। लेकिन कटर से बेधडक़ दरवाजे की कुंडी काटकर चोरी को देखते हुए क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गयी हैं।

Latest Posts

Don't Miss