
कोरबा – बांकीमोंगरा थानांतर्गत गजरा साइट बस्ती में एक घर के बाहर खड़ी बलेनो कार में दो नशेड़ियों ने आग लगा दिया। बीती मध्य रात्रि को दोनों नशेड़ी बाइक में गजरा साइट बस्ती आए थे और नशे की जद में बाइक दूसरी जगह छोड़कर घर के बाहर खड़ी बलेनो कार में आग लगा दी। आगजनी से कार के इंजन में छोटा सा धमाका हुआ जिसकी शोर सुन वाहन मालिक घर से बाहर निकला साथ ही कुछ पड़ोसी भी बाहर निकले।लोगों से पकड़े जाने के डर से दोनो नशेड़ी बाइक के बिना ही पैदल भागने लगे जिनका बलेनों कार के मालिक ने पीछा किया और दोनो आरोपियों को पकड़ लिया।



