Latest Posts

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सीएम साय को लिखा पत्र

भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस शासनकाल से संविदा तौर पर सेवाएं दे रहे अफसरों की सेवाएं समाप्त करने


कोरबा । पूर्व मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भेजकर संविदा अफसर कर्मचारियों की सेवाएं खत्म करने कहा है। श्री कंवर ने इन अधीकारियों के नाम भी दिए हैं।

श्री कंवर मे कहा है कि कांग्रेस सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविदा में लेकर उनका दुरूपयोग करते हुए फिर से सत्ता में आना चाहते थे।
श्री कंवर ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर एवं मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली को उपरोक्त संबंध में जानकारी दी थी परंतु उस दौरान अधिकारियों के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अनुरोध है कि अधिकारी एवं कर्मचारियों की संविदा अवधि समाप्त कर दूसरे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना करने निर्देश दें।बहरहाल पूर्व गृहमंत्री श्री कंवर के पत्र को सत्तासीन उनकी पार्टी की ही सरकार कितना तवज्जो देती है यह तो आगामी वक्त में पता चल जाएगा,लेकिन नए साल के शुरुआत में ही श्री कंवर ने ऐसे अफसरों की बीपी बढ़ा दी है ।

Latest Posts

Don't Miss