Latest Posts

ग्राम छुरी में कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

  • गायत्री परिवार के साधकों ने धूमधाम से निकाली कलश यात्रा
    कोरबा …..कोरबा जिले के ग्राम छुरी में शांतिकुंज गायत्री तीर्थ हरिद्वार के मार्गदर्शन में दशहरा मैदान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरूआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं और युवतियों ने पीले और भगवा वस्त्र पहनकर सिर पर पावन कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। जिसके बाद दशहरा मैदान के समीप स्थित तालाब में वरुण देव की पूजा-अर्चना कर कलश में जल धारण कर पुन: यज्ञस्थल पहुंचीं। यज्ञस्थल पर कलशधारी माताओं-बहनों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया।
    इस महायात्रा में विभिन्न संगठन के सदस्य और गायत्री परिवार युवा शाखा डिवाइन ग्रुप दिया, महिला मंडल, प्रज्ञा मंडल एवं आसपास के नवयुवक मंडल सहित विभिन्न जिलों से आए हुए गायत्री परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलश यात्रा में विभिन्न झांकियां के साथ नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम के व्यवस्थापक रमाकांत साहू विजेंद्र यादव व खिलावन पटेल ने नगरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महायज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया है। यात्रा में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के साधक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss