Latest Posts

कार गिरी खाई में-एक मृत, दूसरा गंभीर घायल


कोरबा….. कोरबा जिले के बांगो क्षेत्र में एक बड़ा हादसा घटित हुआ है। बताया जा रहा हैं की इस हादसे में कार चालक युवक की मृत्यु हो गई। वही दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजा हैं। कार में सवार होकर मामा-भांजे बिलासपुर से उदयपुर जा रहे थे, कटघोरा-अंबिकापुर राजमार्ग पर थे कि इस बीच मदनपुर मोड़ के पास अचानक मवेशी आ गए, मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
जानकारी के अनुसार उदयपुर पंडरीडांड निवासी रोहित राम कंवर व उसका मामा बंकेश्वर पैंकरा बिलासपुर से कार में सवार होकर बिलासपुर से उदयपुर के लिए रवाना हुए थे। अर्ध रात्रि लगभग 12:45 बजे बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने अचानक मवेशी आ गए, मवेशी को देखते ही कार चला रहा बंकेश्वर अनियंत्रित हो गया और मवेशी को बचाने के चक्कर में उसकी कार सड़क के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी। इस सड़क हादसे में बंकेश्वर की मृत्यु हो गई जबकि रोहित राम कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर मोरगा चौकी पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य करते हुए घायल रोहित को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss