Latest Posts

अखंड पाठ सहित कई अनुष्ठान करने की योजना


कोरबा मृगशिरा नक्षत्र में अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को मध्याह्न में संपन्न होगी। द्रविण पुरोहित के द्वारा निकाले गए मुहूर्त के साथ आगे की समय सारिणी तैयार की गई है और इसके तहत देशव्यापी अभियान को संचालित किया जाना है। स्थानीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिवस पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वागत के प्रबंध किये जाएंगे। मंदिरों में वृहद स्तर पर अनुष्ठान की योजना है।
विश्व हिंदू परिषद और संबंधित हिंदू संगठन समाज के साथ मिलकर इस अभियान पर काम कर रहे हैं। लगातार इस हेतु जगह-जगह बैठकें ली जा रही है। इससे पहले अयोध्या में पूजित अक्षत कलश के जिला मुख्यालय में पहुंचने और इसके पश्चात् तहसील से लेकर मंडल व खंड स्तर पर वितरण का काम किया गया। 1 जनवरी से अभियान को विकेंद्रीकृत करते हुए गृह संपर्क पर काम होना है। लोगों को अक्षत के साथ अयोध्या दर्शन के लिए प्रेरित करने की तैयारी इस दौरान हर हिंदू घर तक भगवान राम का चित्रक पहुंचाया जाएगा। बताया गया कि 1 जनवरी से ही 21 जनवरी तक हर स्तर पर प्रभात फेरी व भजन-कीर्तन जैसी गतिविधियां संचालित की जाएगी। इस सीजन में सुबह 5.30 बजे से इस काम को प्रारंभ किया जाए। एक घंटे के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए लोगों को न केवल अपने साथ जोड़ा जाएगा बल्कि उन्हें इस अभियान की मूल भावना से भी अवगत कराया जाएगा। एक आयाम के अंतर्गत प्रतिष्ठा दिवस से पहले सभी क्षेत्रों में भगवा ध्वज घरों और संस्थानों में लगाये जाएंगे। कोशिश होगी कि लोग अपने स्तर पर इस काम को करें।
बताया जा रहा हैं कि प्रतिष्ठा दिवस से पहले मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ 24 घंटे का रामचरित मानस पाठ किया जाएगा। पुरोहितों के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्रों के लोग इस कार्यक्रम से सीधे तौर पर अपनी सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही धर्म स्थानों से लेकर जन सामान्य के घरों में वंदनवार के साथ रास्तों पर स्वागत द्वार बनाने की भी तैयारी है। वहीं प्रतिष्ठा दिवस पर न्यूनतम 5 और अधिकतम किसी भी संख्या के साथ लोगों से दीपावली की तरह दीप प्रज्जवलित करने का आह्वान भी किया जा रहा है।

Latest Posts

Don't Miss