World Liver Day: बदलती जीवनशैली और नई स्वास्थ्य चुनौती
World Liver Day: रायपुर। कुछ साल पहले तक लिवर से जुड़ी बीमारियों को उम्रदराज लोगों या शराब सेवन करने वालों तक सीमित माना जाता था, लेकिन आज तस्वीर तेजी से बदल रही है। 20-30 वर्ष के युवा भी बड़ी संख्या में फैटी लिवर जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि अधिकांश लोगों को इस बीमारी का पता तब चलता है जब यह काफी आगे बढ़ चुकी होती है। कंसल्टेंट मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एमएम नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि आजकल नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज भारत में सबसे आम लिवर समस्याओं में से एक बन चुकी है। इसका सीधा संबंध हमारी रोजमर्रा की आदतों से है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, अनियमित दिनचर्या, जंक और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन, मोटापा, डायबिटीज और तनाव। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह समस्या उन लोगों को भी हो रही है जो शराब का सेवन नहीं करते, जिससे यह और भी व्यापक और गंभीर बन जाती है।

World Liver Day:धीरे-धीरे बढ़ता खतरा, फैटी लिवर से कैंसर तक
शुरुआत में फैटी लिवर सामान्य लग सकता है, लेकिन समय के साथ यह सूजन, फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी गंभीर स्थितियों में बदल सकता है। यही प्रक्रिया आगे चलकर लिवर कैंसर का कारण बन सकती है।
सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यह पूरी प्रक्रिया अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के आगे बढ़ती रहती है।
World Liver Day:समय पर पहचान क्यों जरूरी है
लिवर की बीमारियों में शुरुआती पहचान ही सबसे बड़ा हथियार है। नियमित स्वास्थ्य जांच,साधारण ब्लड टेस्ट् ,अल्ट्रासाउंड जैसी जांच ये सभी शुरुआती स्स्र पर बीमारी को पकडऩे में मदद करते हैं। थकान, वजन बढऩा या पाचन से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर भारी पड़ सकता है।
World Liver Day:छोटे बदलाव, बड़ा असर
अच्छी बात यह है कि शुरुआती चरण में फैटी लिवर को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इसके लिए कुछ सरल लेकिन लगातार किए जाने वाले बदलाव जरूरी हैं। संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाना,नियमित व्यायाम,वजन नियंत्रित रखना , शुगर और प्रोसेस्डू फूड कम करना, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना।
World Liver Day: वल्र्ड लिवर डे: जागरूकता से आगे बढक़र एक्शन
19 अप्रैल को मनाया जाने वाला ङ्खशह्म्द्यस्र रुद्ब1द्गह्म् ष्ठड्ड4 सिर्फ जागरूकता का दिन नहीं, बल्कि खुद की सेहत के लिए कदम उठाने का अवसर भी है। खासतौर पर युवाओं को-जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं या जिनकी जीवनशैली असंतुलित है-अपने लिवर की जांच और देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन अक्सर इसे तब तक नजरअंदाज किया जाता है जब तक समस्या गंभीर न हो जाए। सही समय पर सही कदम उठाकर हम न केवल फैटी लिवर बल्कि लिवर कैंसर जैसे गंभीर जोखिमों से भी बच सकते हैं।



