Latest Posts

Raipur Police ki Karwai: 14.73 ग्राम ड्रग्स के साथ 2 महिला व एक ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

Raipur Police ki Karwai: थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर के पास की गई कार्रवाई

Raipur Police ki Karwai: प्रकरण के बैकवर्ड लिंक एवं फॉरवर्ड लिंक में भी की जा रही है कार्यवाही।

Raipur Police ki Karwai: रायपुर। 14.73 ग्राम ड्रग्स के साथ 2 महिला व एक ट्रांसजेंडर को खम्हारडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर के पास स्थित रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर में कुछ महिलाओं द्वारा एमडीएमए ड्रग्स बिक्री कर रहे थे। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए रेमेडी सेलून में रेड कार्रवाई की गई।

इन्हें भी पढ़िएः https://samwadsadhana.com/50th-kavya-sandhya-of-sahitya-srujan-poetry-recitation-by-50-poets-in-the-50th-kavya-sandhya-of-sahitya-srujan/

रेड कार्रवाई के दौरान सेलून में 02 महिलाएं एवं 1 ट्रांसजेंडर उपस्थित मिलें। टीम ने दुर्ग निवासी आशा नायक, कृष्णा तिवारी और रायपुर निवासी हेमंत थापा को गिरफ्तार किया और तलाशी ली तो डएमडीएम मिला। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में एंड टू एंड तक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़िएः https://samwadsadhana.com/kirans-journey-from-football-academy-to-team-india-set-to-showcase-her-mettle-against-russia/

Raipur Police ki Karwai:गिरफ्तार आरोपी

1. घडी चौक सुपेला संडे मार्केट निवासी आशा नायक पिता मदनलाल नायक (27)
2. बालाजी हॉस्पिटल रामकृष्ण बिल्डिंग रूम नंबर 108 मोवा पंडरी निवासी कृष्णा तिवारी पति शुभम तिवारी (29)
3. अवंती विहार जगन्नाथ मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर निवासी हेमंत थापा पिता स्व. यू.बी थापा (36) (ट्रांसजेंडर)

Latest Posts

Don't Miss