Latest Posts

मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सदस्य बनी चांपा की पत्रकार खुशबू

चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल बिलासपुर द्वारा मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य के रुप में नगर की महिला पत्रकार खुशबु पटेल को सदस्य नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्ति का आदेश सचिव अनुराग कुमार सिंह ने जारी करते हुए उन्हें जानकारी दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पत्र संख्या कॉम/बीएसपी/कोचिंग/डीआरयूसीसी 2026-2028/251 के अनुसार जिले की पत्रकार खुशबु पटेल को 22.10.2026 के तहत उप महाप्रबंधक (सा) / दपूमरे /बिलासपुर का पत्र क्रमांक डीजीएम / एसईसीआर / क्षेरेउपस /022/ भाग ङ्गङ्ग/ 2026-2028 16.10.2026 के संदर्भ में बताया गया है कि रेलवे उपयोकर्ताओं के विभिन्न वर्गों को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सदस्यता हेतु नामांकन कर अनुशंसा वर्ग के अंतर्गत महाप्रबंधक द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। सलाहकार समिति की अवधि 01.09.2026 से 31.08.2028 तक रखा गया है। मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर तथा अधोहस्ताक्षरित इस समिति के क्रमश: अध्यक्ष एवं सचिव है। समिति की मिटिंग हेतु दिनांक स्थान एवं समय संबंधित सूचना समयानुसार प्रेषित की जाती है। यह आदेश मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से यात्रियों एवं पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है।

Latest Posts

Don't Miss