Latest Posts

आंध्र, तेलंगाना, ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी; मछुआरों को वापस बुलाया गया

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान बुधवार को और ताकतवर हो गया है। यह 100-110kmph की रफ्तार से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह 20 नवंबर की दोपहर नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच यनम तट से टकरा सकता है। उस समय हवा की रफ्तार 130 से 145kmph तक पहुंचने की आशंका है। IMD ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अगले चार दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक बुधवार सुबह 5 बजे तक तूफान की दूरी विशाखापट्टनम से करीब 610km और चेन्नई से करीब 580km है।

देश के अन्य राज्यों में ठंड बढ़ी

इधर, पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के कारण उत्तराखंड में सर्दी बढ़ी है। कई राज्यों में रात का पारा 10°C तक पहुंच गया है। गंगोत्री में बर्फबारी के बाद तापमान माइनस 14°C पहुंचा गया। राजस्थान के कई शहरों में मंगलवार को पारा 5°C तक गिर गया। उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है। कश्मीर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, गुलमर्ग में -3.4°C तापमान पर ठंड कश्मीर घाटी में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

Latest Posts

Don't Miss