रायगढ़ जिले में नियमों की अनदेखी और आवश्यक नागरिक सुविधाओं के अभाव पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर आठ पेट्रोल पंपों का विक्रय आगामी आदेश तक बंद कर उन्हें सील कर दिया है। जांच दल को निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के लिए निर्धारित मानकों का गंभीर उल्लंघन मिला। इन प्रतिष्ठानों पर मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल (प्रदाय तथा वितरण विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश, 2005 और एलओआई की शर्तों का पालन नहीं हो रहा था।
अनियमितता मिलने पर हुई कार्रवाई
जांच टीम ने अंगुरी पेट्रोलियम, श्री हरि पेट्रोलियम, श्री बजरंग फ्यूल्स, खरसिया के अंजोरीपाली स्थित राधाकिशन फ्यूल्स और राजपुर के नरेंद्र केएसके को सील किया। इसके साथ ही कुरमापाली स्थित एमएस हेमकुंड फ्यूल्स, जूटमिल स्थित मेसर्स रायगढ़ सिटी फ्यूल्स और धरमजयगढ़ के बाबा फिलिंग स्टेशन में भी अनियमितताएं पाई गईं। इन सभी प्रतिष्ठानों में उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी के कारण नियमानुसार बिक्री रोक दी गई है।

बुनियादी सुविधाओं की जांच जारी रहेगी
प्रशासन ने पहले ही जिले के सभी पेट्रोल पंपों में महिला व पुरुष ग्राहकों के लिए पृथक स्वच्छ शौचालय, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निरीक्षण में कई स्थानों पर सफाई नहीं मिली।

इसके अलावा वाहनों में नि:शुल्क हवा भरने की व्यवस्था, फर्स्ट ऐड बॉक्स, शिकायत व सुझाव पेटी तथा आपातकालीन संपर्क सुविधा भी गायब पाई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने तेल कंपनियों और संचालकों को पंपों के एप्रोच एरिया में सुधार करने का निर्देश दिया है ताकि वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए जिलेभर में पेट्रोल पंपों की जांच और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।