Latest Posts

Bullock Cart Wedding Procession in CG: नारायणपुर एसपी के गनमैन ने निकाली बैलगाड़ी में बारात, पेश की अनोखी मिसाल

Bullock Cart Wedding Procession in CG: रायपुर। नारायणपुर जिले के एसपी के गनमैन ने अनाेखी मिसाल पेश की। गनमैन ने अपनी बारात बैलगाड़ी में निकाली। अबूझमाड के प्रवेश द्वार डूमरतराई गांव में देखने को मिला है। वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सादगी, बचत और भारतीय परंपरा को अपनाने की अपील का असर कहा जा सकता है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के डूमरतराई गांव निवासी एवं एसपी के गनमैन कुबेर देहरी ने अपनी बारात मोटरगाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी से निकालकर समाज को एक अनोखा संदेश दिया। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आधुनिक दिखावे के दौर में यह पहल लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का केंद्र बन गई है।


Bullock Cart Wedding Procession in CG: पीएम मोदी की बातों को भी गंभीरता से लें- देहरी
कुबेर देहरी ने कहा कि, हमारी संस्कृति और परंपरा हमारी असली पहचान है। नई पीढ़ी को इसे सहेजकर रखना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।

Bullock Cart Wedding Procession in CG: बारात अब पूरे इलाके में बनीं मिसाल
इस अनूठी पहल की प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसा की और इसे भारतीय संस्कृति, सादगी और सामाजिक संदेश का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। बैलगाड़ी में निकली यह बारात अब पूरे इलाके में मिसाल बन चुकी है।

Latest Posts

Don't Miss