जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ में एक स्कूल में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है| प्राचार्य की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2)-बीएनएस, 331(4)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है| घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा में प्रचार्य देव सिंह दिग्रस्कर ने शिकायत में बताया की 16 मार्च 2024 को नव दुर्गा कम्प्यूटर जांजगीर से स्पीकर, टावर, जेब्रोनिक, यूपीएस बैटरी, कम्पलीबल कार्ड, सीपीयू रिपेरिंग, प्रोजेक्टर, पीडी सनडिस्क 64 जीबी, डेल कि – बोर्ड, डेल माउस को खरीदे थे| जिसमें से स्पीकर, टावर, जेब्रोनिक को बरामदा में रखे थे। 2 नवंबर को शाम 5 बजे स्कूल को बंद करके स्टाफ सहित अपने – अपने घर चले गये और चाबी को चपरासी सुनिल कुमार सूर्यवंशी को दिये थे| दूसरे दिन दिनांक 3 नवंबर को सुबह करीबन 8 बजे चपरासी सुनिल सामने का दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो पीछे का चैनल गेट का ताला टुटा हुआ था और बरामदा में रखे स्पीकर नही था, कहकर शिक्षक सुमेंद कुमार पटेल को बताया, उसके बाद सुमेंद कुमार पटेल सर मुझे फोन करके चोरी हो गया है कहकर बताया, तब मैं अपने स्कूल टाईम दोपहर 12/00 बजे आया तो देखा कि पीछे का चैनल गेट का ताला टुटा हुआ है और बरामदा में रखे स्पीकर, टावर, जेब्रोनिक नही था। कोई अज्ञात चोर रात्रि में चोरी कर ले गया है । फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है|



