धमतरी पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में हर महीने चार प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्रम सिंह शाह धमतरी के कलेक्ट्रेट रोड स्थित वेल्थ ट्रैकर नाम के कार्यालय से लोगों को शेयर बाजार और ट्रेडिंग एप में रुपये लगाने के लिए प्रेरित करता था।
करोड़ों रुपये की चपत
पुलिस की जांच में अब तक 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी की जानकारी सामने आई है। ठगी के शिकार प्रमुख लोगों में संगीता सिन्हा शामिल हैं, जिनसे आरोपी ने 81 लाख रुपये ठगे। इसके अलावा अंबिका प्रसाद सोनवानी से 60 लाख रुपये, भूषण सिन्हा से 28 लाख रुपये, चेतन सिन्हा से 16 लाख रुपये और प्रभुलाल सिन्हा से 12 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी ने शेयर मार्केट और ट्रेडिंग एप के नाम पर कई अन्य लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया।

इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह शाह को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल, एक टैबलेट, निवेशकों से जुड़े नोटरीकृत इकरारनामे और बैंक चेक जब्त किए हैं। आरोपी का स्थायी पता धमतरी और वर्तमान पता रायपुर के अमलीडीह स्थित क्लासिक टॉवर दर्ज है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई कर रही है।