Latest Posts

Blood Donation: शिविर में 12 छात्राओं एवं कर्मचारियों ने रक्त दान

Blood Donation: रायपुर। शासकीय दू.ब. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथरेडक्रॉससोसायटी, मॉडल ब्लड बैंक, डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, एचडीएफसी बैंक सुंदरनगर रायपुर एवं ईको क्लब के संयुक्तत त्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एमएल वर्मा ने रक्तदाताओं को रक्त दान का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक रक्त दान के लिए प्रेरित किये। भूमिका यादव, काउंसलर, मॉडल ब्लड बैंकने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस शिविर में 12 छात्राओं एवं कर्मचारियों ने रक्त दान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जया तिवारी, डॉ वैभव आचार्य, डॉ शिप्रा बैनर्जी, डॉ रश्मिदुबे एवंअन्य सभी विभाग के प्राध्यापक, सहा. प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ हेमलतासाहू एवंधन्यवादज्ञापन डॉ प्रमिलानागवंशी के द्वारा कियागया।

 

Latest Posts

Don't Miss