चांपा। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा, बसंतपुर भटगांव मार्ग की बदहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है, सड़क के बीचोबीच तालाबनुमा गड्ढा बन गया है जिसमें नाली का पानी भरने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है, ऐसे में गुजरने वाले वाहन चालक खासकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं गौरतलब हो कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा, बसंतपुर बैराज प्रवेश द्वार भट्टी के पहले बसंतपुर भटगांव मार्ग पर सड़क की स्थिति लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है, सड़क के बीच गड्ढे में नाली का पानी भरा होने से वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देता, खासकर मोटरसाइकिल सवारों के लिए यह बेहद जोखिम भरा हो गया है, अचानक गड्ढे में पहिया पड़ने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं सड़क पर बने इस गड्ढे के कारण अब तक कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं बसंतपुर भटगांव मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले वाहन चालकों को इस गड्ढे के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है, नाली का पानी भरा होने से दिन के समय भी गड्ढे की वास्तविक स्थिति का पता लगाना मुश्किल होता है। वर्तमान समय में शबरी सेतु निर्माण कार्य होने के कारण यह परिवर्तित मार्ग बनाया गया है जहां प्रतिदिन भारी वाहनों की आवाजाही होने के कारण स्थिति और भयावह हो गई हैं। समय रहते यदि मरम्मत नही किया गया तो कभी भी विकट स्थिति निर्मित हो सकती है।



