Latest Posts

महिला से अनाचार के मामले में पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। घर में महिला को अकेला पाकर अनाचार करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नरोत्तम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी नरोत्तम पटेल ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ अनाचार किया। घटना की रिपोर्ट मिलने पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 448/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) एवं 64 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन तथा आरक्षक विनोद मनहर और सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Latest Posts

Don't Miss