Bank v ATM me todfod: आरोपी कब्जे से यूनियन बैंक से चोरी किया हुआ लैपटॉप किया गया है जब्त
Bank v ATM me todfod: रायपुर। टाटीबंध चौक स्थित इंडिया वन के एटीएम और आमानाका स्थित यूनियन बैंक में तोडफ़ोड़ करने के आरोप में पुलिस ने ठाकुरदिया पिथौरा महासमुंद वर्तमान पता सरोना बाजार चौक कचरा डंप के पास डीडी नगर रायपुर निवासी पंकज ध्रुव (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मशीन को क्षतिग्रस्त और यूपीएस की बैटरी चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ दोनों थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार आमानाका निवासी नमन वोरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25-26 सितंबर की दरम्यानी रात्रि कंपनी द्वारा संचालित टाटीबंध चौक अग्रवाल होटल के पास स्थित एटीएम में आज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी के उद्देश्य से उसमें तोडफ़ोड़ किया गया है। इससे स्क्रीन, सेफ-लॉक, कैमरा, कैश निकासी क्षेत्र एवं अन्य समान को क्षतिग्रस्त किया गया। साथ ही यूपीएस की बैटरी को भी चोरी करने का प्रयास किया गया।
इन्हें भी पढ़िएः https://samwadsadhana.com/50th-kavya-sandhya-of-sahitya-srujan-poetry-recitation-by-50-poets-in-the-50th-kavya-sandhya-of-sahitya-srujan/
इसी प्रकार आनामाका स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चंदनडीह शाखा के प्रबंधक गणेश मिश्रा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 6 अक्टूबर प्रात: लगभग 09.30 बजे जब शाखा के कर्मचारी शाखा खोलने हेतु पहुंचे तो शाखा प्रमुख के केबिन के प्रवेश द्धार पर लगे ताले टूटे हुए थे तथा शटर क्षतिग्रस्त अवस्था में था, जिसकी सूचना प्रार्थी को मिलने पर प्रार्थी जब बैंक पहुंचा तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय ताला तोडक़र खिडकी का कांच तोडक़र शाखा के अंदर प्रवेश कर चेकबुक ड्रॉप बॉक्स तथा टेबल की दराज को क्षतिग्रस्त व खोली हुई अवस्था में पाया गया है। शाखा स्थित कंप्यटर स्क्रीन मॉनिटर भी क्षतिग्रस्त था। कैश वॉल्ट/स्ट्रांग रूम के लॉकर को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।



