रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तीन कथित साधुओं ने एक महिला से लगभग 150 ग्राम सोने के आभूषण और नौ हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर मांगते रहे
इसके बाद आरोपी हर 10 से 12 दिन में महिला के घर पहुंचने लगे और मोबाइल नंबर देकर फोन पर भी संपर्क बनाए रखा। आरोपी लगातार पूजा का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर मांगते रहे। लगभग सात बार में आरोपियों ने महिला से करीब 150 ग्राम सोने के आभूषण ले लिए, जिनमें अंगूठी, चेन, हार, चूड़ियां और कंगन शामिल थे। आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो परिवार में बड़ी अनहोनी या किसी सदस्य की अकाल मौत हो सकती है। इस डर के कारण महिला ने महीनों तक परिवार से बात छिपाई।

पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
गत 7 सितंबर से आरोपी दोबारा महिला से आभूषण और नकदी की मांग करने लगे। महिला के पास और सामान न होने पर भी वे लगातार फोन करते रहे। अंततः 25 सितंबर की रात जब महिला के पति जसवंत परमार घर पहुंचे, तो महिला ने रोते हुए पूरी बात बताई। इसके बाद पति तुरंत गंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।