Latest Posts

शूटिंग में भारत ने जीते दो और पदक, मेडल्स की कुल संख्या हुई छह; सुचिका ने जीता कांस्य

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। पहले दिन पदक खाता खुलने के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन भी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर होंगी।

हॉकी में स्वर्णिम अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने शानदार अभियान को जारी रखने के इरादे से इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर की थी। अब टीम की नजर इंडोनेशिया के खिलाफ एक और बड़ी जीत दर्ज करने पर है।

शूटिंग में दो और पदक

भारत ने शूटिंग में दो और पदक जीत लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन ने रजत पदक जीता। स्पर्धा में रुद्रांक्ष 230.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हिमांशु ने 252.4 अंक हासिल किए। चीन के शेन लिहाओ ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शेन ने 254.2 पॉइंट हासिल किए। इस एशियाड में भारत ने शूटिंग में अब तक पांच पदक जीत लिए हैं,। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने इससे पहले भारत को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत दिलाया था। इनके तीसरे साथी पार्थ थे। वहीं, भारत महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत जीत चुका है। इसके अलावा इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता था। शूटिंग में गोल्ड का इंतजार जारी है। भारत भी अभी तक एक भी स्वर्ण नहीं जीत पाया है। ओवरऑल भारत के छह पदक हो चुके हैं। शूटिंग के अलावा भारत को सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य दिलाया।

भारत के दो और पदक पक्के

भारत ने शूटिंग में दो और पदक पक्के कर लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन और चीन शेन लिहाओ के बीच गोल्ड की लड़ाई है।

भारत की डबल मेडल की उम्मीद बढ़ी

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में चीन के शेन लिहाओ ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया है। तीसरे और चौथे स्थान पर चल रहे शेन लिहाओ ने आखिरी कुछ राउंड में तेजी दिखाते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं, भारत के निशानेबाज अब दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। क्या भारत इस स्पर्धा में डबल मेडल जीतने में सफल होगा?

सुचिका की आंखों में आंसू, सेमीफाइनल हारीं लेकिन जीता कांस्य

महिलाओं की 60 किग्रा MMA सेमीफाइनल के आखिरी राउंड में सिंगापुर की तेओ हुई हून ने कई किक्स लगाईं। सुचिका कुछ हद तक रक्षात्मक रहीं और निर्णायक वार के मौके का इंतजार करती रहीं। मुकाबले के आखिरी पलों में सुचिका ने कुछ कॉम्बिनेशन पंच लगाए। वहीं, तेओ ने भी किक से जवाब दिया। अंतिम बजर बजने के बाद सुचिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर छलांग लगाकर उसे जमीन पर गिरा दिया। रेफरी को एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा। मुकाबला खत्म होने के बाद सुचिका फैसले से खुश नहीं दिखीं। उन्होंने रेफरी से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया और मैट पर ही भावुक होकर रोने लगीं। सुचिका को लगा कि उन्होंने फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया है, लेकिन जजों ने उन्हें मुकाबले में दूसरे स्थान पर रखा। इसके बावजूद सुचिका ने महिलाओं की 60 किग्रा MMA स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

Latest Posts

Don't Miss