Latest Posts

भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़ा टेंपो, पांच की मौत

बहजोई(संभल)। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बहजोई से करीब तीन किमी दूर बमनेटा गांव के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे एक हादसा हुआ। इस हादसे में ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में टेंपो सामने से आ रहे बजरी लदे ट्रक से भिड़ गया। ट्रक भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

सभी लोग बहजोई से टेंपो में सवार होकर चंदौसी की ओर जा रहे थे। मृतकों में मऊ कठेर थाना बहजोई निवासी दीपक उर्फ की तीन माह की पुत्री आराध्या और आठ वर्षीय पुत्र ध्रुव है, जोकि अपनी मां भावना और मामा पुनीत के साथ चंदौसी जा रहे थे। बहजोई के मोहल्ला कुरैशियान रुवेद और एक अज्ञात व्यक्ति मृतकों में शामिल है। घायल रोहिणी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

घायलों में पुनीत निवासी परमानंदपुर, फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं, बहन भावना निवासी मऊ कठेर थाना बहजो, रामपाल निवासी जड़वार थाना धनारी, बिट्टू निवासी सेमरी थाना रजपुरा और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

मृतकों में भाई बहन तीन माह की बच्ची और आठ वर्षीय बच्चे

घायल पुनीत ने बताया कि दिव्यांग बिट्टू ई-रिक्शा से चंदौसी की ओर जा रहा था। उसने अचानक ई-रिक्शा मोड़ दिया। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने भी वाहन काटा, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से टेंपो की टक्कर हो गई। ट्रक चालक ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

tempo small 6 sept

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो।

सभी घायलों को भेजा अस्पताल

घायल रामपाल भी अपने गांव से चंदौसी जाने के लिए बहजोई से टेंपो में सवार हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Latest Posts

Don't Miss