Latest Posts

ACB की कार्रवाईः BEO कार्यालय में ACB की दबिश, अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

ACB Action news: सुकमा जिले में टीम ने शिकायत मिलने पर की कार्रवाई

ACB Action news : रायपुर। सुकमा जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाकर बीईओ को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम बीईओ कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ACB Action news : शिक्षकों से एरियर्स भुगतान के नाम पर पैसे लेने का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने/बनाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है। मामले में अधिकारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई और रिश्वत की रकम समेत अन्य विवरण ACB की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

Latest Posts

Don't Miss