CG Transfer Breaking रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कई जिलों के डीईओ-बीईओ को इधर से उधर किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एम. जी. सतीश कुमार को रायपुर के डीईओ बनाए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार बीएल देवांगन प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बनाया गया है। वहीं रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर विजय कुमार तांडे को सक्ती भेजा गया है, जबकि रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर डीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह संदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्यामानंद साहू को रायगढ़, राजेश चंद्राकर को गरियाबंद, मधुलिका तिवारी को धमतरी और अभय जायसवाल को बेमेतरा का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीजापुर जिले में भी बदलाव करते हुए राजेश कुमार पांडेय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जबकि महेंद्र नाथ पांडे को नारायणपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।




CG Transfer Breaking इन जिलों के डीईओ के बदलने की चर्चा
बलौदाबाजार, खैरागढ़, जशपुर में पहले से डीईओ के पद खाली पड़े हैं। बीजापुर में दो डीईओ हो गए हैं। उन दोनों को हटाकर अब वहां तीसरे को भेजा जा रहा है। रायपुर के डीईओ को डीपीआई में पोस्ट किया जा रहा। जिन जिलों के डीईओ बदलने वाले हैं, उनमें रायपुर, बिलासपुर, महासमंुद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, खैरागढ़, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, मनेंद्रगढ़, कोरिया जिला शामिल हो सकता है। इसी तरह दुर्ग में जेडी के पद खाली हैं। वहां किसी को प्रभारी जेडी अपाइंट किया जाएगा। इसके साथ डीपीआई में लेक्चरर और प्राचार्यों की जगह इस पर सीधी भर्ती वाले चार-पांच बीईओ को पोस्ट करने की चर्चा है।
बलौदाबाजार, जशपुर, खैरागढ़ में वर्तमान में डीईओ का पद रिक्त है। इनमें से दो डीईओ रिटायर हो गए हैं। रिटायरमेंट के बाद राज्य सरकार ने रायपुर व अन्य जिले के डीईओ को कार्यभार सौंपा है। इसी तरह हाल ही में एक जेडी भी रिटायर हो गए हैं। रिटायरमेंट के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने यहां भी प्रभारी डीईओ की नियुक्ति कर दी है। फिलहाल दूसरे जिले व शिक्षा संभाग में पदस्थ डीईओ और जेडी, बतौर प्रभारी कामकाज संभाल रहे हैं। राज्य सरकार की कोशिश है, इन जिलों में सबसे पहले डीईओ की पोस्टिंग की जाए। इसके लिए आजकल में कभी भी पोस्टिंग ऑर्डर जारी हो सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी चुनाव ड्यूटी से लौट आए हैं।
जशपुर जिले में डीईओ प्रमोद भटनागर के रिटायरमेंट के बाद 3 महीने से जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है और एक व्याख्याता के पास समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी का दोहरा प्रभार है।
नियमों पर नजर डालें, तो एक व्याख्याता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समतुल्य होता है और उसके ऊपर विकासखंड शिक्षा अधिकारी और फिर जिला शिक्षा अधिकारी का नंबर आता है। जशपुर जिले में एक व्याख्याता के ऊपर, विभाग इतना अधिक मेहरबान है, बीते कई महीनों से वह दो कार्यालयों का प्रभार संभाल रहे हैं। यही नहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी मार्च माह में रिटायर हो चुके हैं और वहां पर भी जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है । इसी प्रकार अप्रैल माह में बलौदाबाजार भाटापारा के जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे और दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर भी रिटायर हो चुके हैं और उनके जगह भी विभाग ने अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की है।
इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है की स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रभारवाद का ऐसा खेल हुआ हो और कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी न हो । वहीं इससे अलग बीजापुर में लगभग 8 महीनों से दो जिला शिक्षा अधिकारी एक ही पद पर बैठे हुए हैं, स्कूल शिक्षा विभाग ने एलएल धनेलिया को हटाकर राजकुमार कठोते की नियुक्ति की थी, लेकिन लखन लाल धनेलिया भी न्यायालय से स्टे लेकर आ गए और अब बीजापुर में दो जिला शिक्षा अधिकारी हैं। अचरज की बात ये, 8 महीने में विभाग इस मसले को भी नहीं सुलझा पाया है।



