Cg news: रायपुर।मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती कृष्णा गौर जी दिनांक 07 जून 2026 को रायपुर प्रवास पर रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय कृष्णा गौर जी दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगी तथा अपराह्न 4:00 बजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों, पिछड़ा वर्ग समाज के सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने माननीय कृष्णा गौर जी के रायपुर आगमन को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।



