Exam Result News: अभनपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकचौरी में कक्षा दसवीं में 89 एवं कक्षा 12वीं में 92.15 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। कक्षा दसवीं में तेजस्वी साहू ने 95.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरब यादव ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा आलोक रात्रे ने 93.16 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं कुल दर्ज 44 में से 23 प्रथम श्रेणी, 14 द्वितीय श्रेणी में और 2 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी तरह कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय में रूपेन्द्र कुमार ने 78.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान। नामिका लहरी 77 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान व चांदनी मार्कण्डेय ने 75.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कला संकाय में प्रथम स्थान गायत्री महिलांग ने 86.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान मोहित कुमार ने 70.8 एवं तृतीय स्थान मोनिका तारक ने 70.2 प्रतिशत प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान भूमिका तारक ने 76.4, द्वितीय स्थान तुलसी ने 72.6 व तृतीय स्थान उमा ने 63.2 प्रतिशत प्राप्त किया। इस प्रकार कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय में 90, कला संकाय में 92 एवं वाणिज्य संकाय में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। साथ ही स्थानीय परीक्षा कक्षा -9वीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कक्षा-9वीं में प्रथम स्थान खुशबू साहू ने 83.5 प्रतिशत, द्वितीय स्थान निधि साहू 78.33 व तृतीय स्थान प्रेरणा साहू 76.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार कक्षा-11वीं में प्रथम स्थान खुशबू पटेल ने 85.8, द्वितीय स्थान पर जयप्रकाश कोसले ने 85 व तृतीय स्थान हिमांशी साहू ने 83.8 प्रतिशत प्राप्त किए।

संस्था प्राचार्य शेखर प्रसाद साव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था प्राचार्य शेखर प्रसाद साव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और यह सफलता केवल अंको तक सीमित नहीं बल्कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है। सरपंच हेमलता साहू ने भी सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर प्रसाद साहू ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण होता है। सफल विद्यार्थियों को बधाई दिये।तथा असफल विद्यार्थी को निराश न होने की सलाह देते हुए भविष्य में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष गोविंद प्रसाद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन धृतलहरे जी ,विधायक प्रतिनिधि हेमपुष्पा पाटिल ,साहू समाज अध्यक्ष रामखिलावन साहू, भावना साहू, अभिभावक खिलावन साहू, परीक्षा प्रभारी एसएल साहू व्याख्याता, डॉ. योगिता यदु, अल्पना श्रीवास्तव, शैलेंद्री मिरी, संतोषी बघेल, सारिका गुप्ता, रूक्साना बेगम, प्रियंका पटेल, रश्मि साहू ,अलका माखिजा ,हेमलता देवांगन, चांदनी दीवान, लुकेश नामदेव सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम का संचालन एसएल साहू व्याख्याता ने एवं आभार प्रदर्शन अल्पना श्रीवास्तव ने किया।



