Raipur Sports News: बालक एवं बालिका के तीनों आयु वर्गों में रायपुर ने जीते स्वर्ण पदक
Raipur Sports News: रायपुर। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में स्क्वैश में रायपुर का दबदबा रहा। बालक व बालिका के तीनों आयु वर्गों में रायपुर ने स्वर्ण पदक जीते। यह आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 सितंबर तक स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढापारा, रायपुर में किया गया हैं। स्क्वैश की टीम स्पर्धाओं में रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका के 14, 17 एवं 19 वर्ष सभी छह वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का सतत निरीक्षण जिला शिक्षधिकारी एम सतीश कुमार व सहायक जिला खेल अधिकारी छाया प्रकाश राव के देखरेख में किया गया।

Raipur Sports News:टीम स्पर्धा के परिणाम
14 वर्ष बालक में प्रथम- रायपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय स्थान बिलासपुर ने प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमश: रायपुर, दुर्ग व सरगुजा,
17 वर्ष बालक में रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग, 17 वर्ष बालिका रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, 19 वर्ष बालक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, 19 वर्ष बालिका रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग इस प्रकार टीम स्पर्धा के छहों वर्गों में रायपुर ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया।

Raipur Sports News:बालाजी स्कूल में खेले जा रहे बास्केटबॉल के परिणाम
बालक 19 वर्ष रायपुर ने दुर्ग को 29/19 से हराया, जिसमे बेस्ट स्कोरर दुष्यंत, अध्यात्म सिंह, इब्राहिम रहे। बालक 17 वर्ष मे दुर्ग ने सरगुजा को 32/20 से हराया, वहीं 14 आयु समूह मे रायपुर ने बस्तर को 27/4 से हराया, जिसमें जसकिरण, जीशान, निहाल ने टीम को बढ़त दिलाई। बालिका 19 वर्ष आयु समूह मे सरगुजा नै बिलासपुर को 23/4 से हराया। मध्यान्ह पश्चात् बालक 14 वर्ष समूह मे रायपुर ने दुर्ग को 31/22 से हराया। बालिका वर्ग में सरगुजा ने बस्तर को 28/2 से हराया। राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न संभाग के बीच रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन कुल 8 मुकाबले खेले गए, जिनमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के मैच शामिल रहे।
Raipur Sports News:बालक वर्ग के परिणाम
दुर्ग व सरगुजा मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, बस्तर व बिलासपुर में बस्तर ने 2-0 से जीत दर्ज की। गोल स्कोरर — दुलसाय 1 गोल, शंकर 1 गोल, रायपुर-सरगुजा में मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। रायपुर व बिलासपुर में रायपुर ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। गोल स्कोरर कुलदीप 2 गोल, साहिल 1 गोल।
Raipur Sports News: बालिका वर्ग के परिणाम
दुर्ग व सरगुजा में दुर्ग ने 1-0 से जीत दर्ज की। गोल स्कोरर सोनाक्षी। बस्तर व बिलासपुर में बस्तर ने 6-0 से शानदार जीत हासिल की। गोल स्कोरर — निर्मला 2 गोल, याशिका 3 गोल, चांदनी 1 गोल। रायपुर व सरगुजा में रायपुर ने 3-0 से जीत दर्ज की। गोल स्कोरर — देविका 2 गोल, सोनाक्षी 1 गोल। रायपुर व बिलासपुर में रायपुर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की। गोल स्कोरर देविका 3 गोल, सोनाक्षी 2 गोल, प्राची 2 गोल, डॉली 1 गोल एवं सरिता 1 गोल किया।



