Latest Posts

Raipur news: वरिष्ठ नागरिकों के रेल किराया छूट पुनः लागू करने की मांग:  पेंशनर्स महासंघ

रायपुर।  भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के पूर्व प्रदेश संयोजक,भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री, तथा छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक व भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को एक्स मीडिया में ट्वीट कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल यात्रा में दी जाने वाली रियायतें जो कोविड काल के दौरान बंद कर दी गई थीं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल करने की मांग की है


जारी विज्ञप्ति में बताया है कि पूर्व में भारतीय रेल द्वारा वरिष्ठ महिला नागरिकों को 50% तथा वरिष्ठ पुरुष नागरिकों को 40% रेल किराए में छूट प्रदान की जाती थी। यह सुविधा देशभर के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों—विशेषकर पेंशनर, सामाजिक सुरक्षा पर निर्भर वरिष्ठ तथा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होती थी।

कोविड काल में प्रतिबंधों के चलते इस रियायत को अस्थायी रूप से रोका गया था, परंतु अब जबकि देश सामान्य स्थिति में लौट चुका है, तब भी यह छूट पुनः प्रारंभ नहीं की गई है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव का मत है कि रेल यात्रा वरिष्ठ नागरिकों का मूलभूत अधिकार और सामाजिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, बढ़ती महंगाई के इस दौर में वरिष्ठ नागरिकों की नियमित चिकित्सा, पारिवारिक, सामाजिक एवं धार्मिक यात्राओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी क्रमशः एम एन पाठक, जे पी मिश्रा, एन आर साहू , लोचन पांडेय, अनिल गोल्हानी , प्रवीण कुमार त्रिवेदी, टी पी सिंह,शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, आर जी बोहरे, ओ डी शर्मा, नंदकुमार कनौजे, बी एस दसमेर,अनिल पाठक, आर के टंडन, लता चावड़ा, जी आर बसोने, कौशलेंद्र मिश्रा, मालिक राम वर्मा, पूरन सिंह पटेल, उर्मिला शुक्ला, डॉ शेषा सक्सेना, पी एल चंद्राकर, शरद अग्रवाल, हीरालाल नामदेव, एन के चौबे, उमाशंकर अग्रवाल,चितरंजन साहा आदि ने माननीय प्रधानमंत्रीजी से मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराया रियायत (महिला—50%, पुरुष—40%) को तत्काल प्रभाव से पुनः लागू किया जाए। यह निर्णय देशभर के वरिष्ठ नागरिकों को प्रत्यक्ष राहत देगा और सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।

Latest Posts

Don't Miss