कोरबा/पाली : कोरबा जिला के पाली ब्लाक में तैनात आबकारी अधिकारी उप निरीक्षक सुकांत पाण्डेय पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सुकांत पाण्डेय देशी और अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ दारू और गंजा का कारोबार करने वालों से जगह-जगह वसूली कर रहे हैं। वे शराब के ठेकेदारों और विक्रेताओं से मोटी रकम लेकर उन्हें अवैध रूप से शराब बेचने की अनुमति दे रहे हैं।
इस अवैध वसूली के लिए सुकांत पाण्डेय ने अपने कुछ खास लोगों का नेटवर्क बना रखा है जो पाली ब्लाक अंतर्गत पूरे ग्रामीण एरिया में भ्रमण कर अवैध शराब माफिया का हौसला बढ़ा रहा है जो शराब के ठेकेदारों और विक्रेताओं से संपर्क में रहते हैं और उनसे वसूली की रकम तय करते हैं। इसके बाद उप निरीक्षक सुकांत पाण्डेय खुद या अपने आदमियों के माध्यम से वसूली की रकम लेते हैं, फोन पे पर या किसी अन्य व्यक्ति या फर्म जैसे-किराना दुकान, या किसी अन्य व्यक्ति के फोन पे में वसूली करते है।
पाली में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे। उप निरीक्षक सुकांत पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है, लोगों का कहना है कि उप निरीक्षक सुकांत पाण्डेय के कारण पाली ब्लाक में शराब का अवैध और गंजा कारोबार बढ़ गया है और इससे समाज में नशे की लाद बढ़ रही है।
*आवश्यक कार्रवाई की मांग*
उप निरीक्षक सुकांत पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है। लोगों का कहना है कि सुकांत पाण्डेय को तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ जांच शुरू की जाए। इसके अलावा, पाली में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।



