Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

बालको अस्पताल ने 757 बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की दवा; 10 से अधिक स्थानों पर लगे शिविर

बालकोनगर, कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के तहत बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में 757 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
सीईओ ने किया अभियान का शुभारंभ
अभियान की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार की गरिमामय उपस्थिति में अस्पताल से की गई। बालको अस्पताल ने इस अभियान को व्यापक बनाने के लिए 10 से अधिक प्रमुख स्थानों पर अस्थायी शिविर लगाए और चलित मोबाइल वैन का भी सहारा लिया।
इन क्षेत्रों में पिलायी गई दवा
* बालको अस्पताल, भदरापारा, कैलाश नगर और परसाभाठा।
* चेकपोस्ट, सतनाम नगर, दैहानपारा और बालको बस स्टैंड।
* बेलगिरी बस्ती, सेक्टर-3 दुर्गापूजा पंडाल तथा सेक्टर-4 गैस एजेंसी।
विशेष रूप से बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी सुरक्षा कवच मिल सके।
‘डोर टू डोर’ अभियान और जागरूकता
अस्पताल की टीमों ने न केवल शिविरों में दवा पिलाई, बल्कि अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले दो दिनों तक ‘डोर टू डोर’ (घर-घर दस्तक) अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बालकों की प्रतिबद्धता
बालको अस्पताल स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों को निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल की अत्याधुनिक सुविधाओं में शामिल हैं:
* 10 आईसीयू और 6 पीडियाट्रिक्स आईसीयू (PICU) बेड।
* एमडी मेडिसिन की देखरेख में गंभीर मरीजों का इलाज।
* कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के लाखों मरीजों को वार्षिक लाभ।
राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से बालको अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मजबूती से निभा रहा है।

Latest Posts

Don't Miss