Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Raipur Crime News: फर्जी कंपनियों के जाल से कोल लेवी की रकम कैश में बदलने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News:रायपुर, अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरण में ब्यूरो में दर्ज मामले की विवेचना के दौरान 11 दिसंबर को टीम ने राकेश जैन को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर करोड़ों रुपए की लेयरिंग की गई तथा अवैध कोल वसूली की राशि को अपराध में संलिप्त आरोपियों के निदे्रश पर हवाला के माध्यम से भी भेजा गया। इसके बादल आरोपी द्वारा अवैध कोल लेवी वसूली की धनराशि से कमिशन प्राप्त किया गया।

विवेचना में यह भी तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा अवैध लेवी की लगभग 50 करोड़ से अधिक की राशि को फर्जी कंपनियों के माध्यम से काल्पनिक, फर्जी खर्चों के नाम पर ट्रांजेक्शन कराकर, उसे नकद में निकालकर कोल लेवी घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाया गया। यह भी पया गया कि आरोपी द्वारा स्वयं तथा अपने साले के नाम पर दर्जनभर से अधिक कंपनियां बनाई गई, जिनके माध्यम से साथ ही अपने संपर्कों एवं अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के नाम पर बनाई गई, कंपनियों के माध्यम से उक्त कार्य किया जाता था।

इन्हें पढ़ेः CG DGP MEETING: साइबर संबंधी के पीडि़तों का हर संभव मदद करें: डीजीपी गौतम

आरोपी राकेश कुमार जैन पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली रायपुर तथा मौदहापारा में अपराध दर्ज है। आरोपी को टीम ने शुक्रवार को विशेष न्यायालय रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया । न्यायालय द्वारा 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss