Latest Posts

DGP-IG conference…गाजीपुर थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन का अवॉर्ड:शाह ने 3 थानों को किया सम्मानित, रायपुर पहुंचे PM मोदी

DGP-IG conference… नवा रायपुर में IIM कैंपस में DGP-IG कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के गाजीपुर थाना को बेस्ट पुलिस स्टेशन का अवॉर्ड मिला। अंडमान और निकोबार के पहरगांव पुलिस स्टेशन को दूसरा और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला पुलिस स्टेशन को तीसरा स्थान मिला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। थानों का चयन कुल 70 से ज्यादा कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स पर किया गया। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद रहे।

वहीं गाजीपुर थाना के प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि मूल्यांकन में थानों की साफ-सफाई, जनता से व्यवहार, अपराध निपटान की गति, लंबित मामलों की स्थिति, साइबर और महिला सुरक्षा जैसे पैमानों को शामिल किया गया था।

DGP-IG conference… DGP-IG कॉन्फ्रेंस रात 8 बजे तक चली
देश की इंटरनल सिक्योरिटी, इंटेलिजेंस सिस्टम और भविष्य की स्ट्रेटेजी पर हाई-लेवल चर्चा हो रही है। वहीं PM नरेंद्र मोदी भी रायपुर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहरेंगे, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास M-11 में ठहरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार और रविवार को होने वाले सत्रों में शामिल रहेंगे। शनिवार 29 नवंबर को वे सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे, जबकि 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Latest Posts

Don't Miss