Latest Posts

Railway News: सारागाँव स्टेशन में इंटरलॉकिंग का कार्य होगा शुरू, गाडिय़ों का परिचालन रहेगा प्रभावित

Railway News: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर किया जा रहा है कार्य

Railway News: रायपुर, बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होने वाला है। यह कार्य चांपा-खरसिया सेक्शन के सारागाँव स्टेशन में किया जाएगा। इस कार्य के चलते हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चलने वाली कुछ यात्री गाडिय़ा प्रभावति रहेंगी। रद्द रहने वाली गाडिय़ों में बिलासपुर रायगढ़ मेमू है।

Read this newsRAIPUR POLICE NEWS: पीक आवर्स में हल्के मालवाहक से सामान परिवहन कार्य को कम करेंः यातायात पुलिस

14 से 17 नवंबर तक गाड़ी संख्या 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी प्रकार 13 से 16 नवंबर तक गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

14 से 17 नवंबर 2025 तक गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

Read this news : UNIT MARCH NEWS: देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के लिए 14 काे यूनिट मार्च

Railway News: रास्ते में समाप्त व प्रारंभ होने वाली गाडिय़ा

14 से 17 नवंबर तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर, बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 14 से 17 नवंबर तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

Latest Posts

Don't Miss