Latest Posts

Raipur Railway: पूर्वाेत्तर भारत तक पहुंचने चार अमृत भारत ट्रेन की जल्द मिलेगी मंजूरी, मुंबई, हावड़ा, जयपुर और असम से जुड़ेगा रायपुर

Raipur Railway: रायपुर, भारतीय रेलवे अपनी विकास योजनाओं को लेकर काफी तेजी से काम कर रहा है, जिसमें अगले दो से तीन वर्षों में देशभर में 200 वंदेभारत ट्रेनें, 100 अमृत भारत ट्रेनें और 50 नमो भारत रैपिड रेल चलाने का लक्ष्य है। इन योजनाओं की शुरुआत विभिन्न राज्यों में हो चुकी है, और अब यह सुविधा रायपुर समेत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए भी उपलब्ध होने जा रही है। मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को विभिन्न रूट्स की ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है, जिनकी मंजूरी लगभग तय हो चुकी है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और आराम मिलेगा, और रेलवे नेटवर्क में नयी जान फूंकने का प्रयास है।

इन्हे पढि़एः ACB-EOW News: ACB-EOW News: एसीबी-ईडब्ल्यू न्यूज: रायपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव के कारोबारियों के घर में एसीबी-ईओडब्लयू

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती चरण में ही मंडल को यह ट्रेन मिल जाएगी। बता दें कि जून में मंडल की ओर से हावड़ा, मुंबई, जयपुर और असम के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने को लेकर प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को दिए हैं, जिसे लेकर अब रेलवे बोर्ड की ओर से अच्छे संकेत मंडल को मिले हैं। अब जल्द ही रेलवे इसकी सूची जारी कर घोषणा कर सकता है। इन रूट पर ट्रेन चलाए जाने से यात्रियों को ४ से अधिक ट्रेनों के विकल्प मिलेंगे। खासकर जयपुर और असम के लिए प्रस्तावित वंदेभारत सेवा यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

Raipur Railway: क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी और रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी

मंडल प्रशासन के मुताबिक अमृत भारत ट्रेनों के लिए रायपुर से मुंबई, हावड़ा और कामाख्या के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें खास तौर पर कामाख्या रूट पूर्वोत्तर भारत को जोड़ता है, जहां यात्रियों की संख्या अधिक होती है।

इन रूटों पर अमृत भारत ट्रेनें शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी। रेलवे की इस योजना से न केवल यात्रियों की यात्रा सुखद और सुविधाजनक बनेगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी और रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

Raipur Railway: यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा

रेलवे देश के सभी लंबे रूटों पर आधुनिक वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेनें चलाने की योजना पर कार्य कर रहा है। वर्तमान में रायपुर से नागपुर और विशाखापट्टनम के लिए वंदेभारत ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। रायपुर में फिलहाल एक अमृतभारत गुरजती है, लेकिन यह चार नई ट्रेन रायपुर मंडल की रहेगी। इसलिए मुंबई, हावड़ा, अमस व जयपुर रूट पर यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

इन्हे पढि़एः Cyclone Montha:मोन्था का असर छत्तीसगढ़ में दिखा, लगातार बारिश से बड़काे नाला पुलिया टूटा

Raipur Railway:अमृत भारत ट्रेनें उन रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनका सफर एक दिन से अधिक का होगा

योजना के तहत अमृत भारत ट्रेनें उन रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनका सफर एक दिन से अधिक का होगा, जबकि वंदेमारत ट्रेनें ऐसे रूट के लिए प्रस्तावित हैं, जिन्हें एक दिन में तय किया जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी रेलवे बोर्ड से यह जानकारी मांगी गई थी कि किन-किन रूटों पर इन आधुनिक ट्रेनों की आवश्यकता है। रायपुर रेल मंडल ने ऐसे रूटों को प्रस्ताव में शामिल किया है, जहां यात्रियों की आवाजाही अधिक है और रेलवे को आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। रेलवे की ओर से रैक (कोच सेट) तैयार होने के साथ ही सुविधा शुरू हो जाएगी। शुरुआती चरणों में सूची में नाम आ जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss