Cyclone Montha: रायपुर, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मोन्था का असर देखने को मिल रहा है। कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से बडक़ो नाला पुलिया टूट गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। यह पुलिया लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोडऩे वाली महत्वपूर्ण सडक़ पर स्थित है। यह सडक़ प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत बनाई गई थी। लगातार बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा धंस गया और पानी का दबाव बढऩे से उसका बाकी का हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कहीं खड़ी फसल झुक गई तो कहीं कट चुके धान की बोरियां और ढेर खेतों में भीगकर सडऩे लगे हैं।



