Latest Posts

कांग्रेस ने अरुण साव से मांगा इस्तीफा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिकरण का आरोप

बिरनपुर कांड की चार्जशीट पर सियासत गरमाई

रायपुर, (संवाद साधना)। बिरनपुर हिंसा मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति फिर से गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर वोटों के ध्रुवीकरण के लिए घटना को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी नेताओं धनेंद्र साहू, विकास उपाध्याय, सुशील आनंद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ राजीव भवन में प्रेसवार्ता कर कहा कि सीबीआई की चार्जशीट में स्पष्ट है कि बिरनपुर की घटना दो पक्षों के आपसी विवाद से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे सांप्रदायिक स्वरूप ले गई। इसमें किसी राजनीतिक दल की भूमिका नहीं पाई गई। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उस समय राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठे आरोप कांग्रेस पर लगाए और जानबूझकर घटना को राजनीतिक रंग दिया। उन्होंने कहा, च्च्तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद घटनास्थल पर पहुंचे और माहौल को भडक़ाने का काम किया। संबंधित व्यक्ति को चुनाव में टिकट देकर वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई। जिस नाम पर आरोप लगाया गया, उसका उल्लेख चार्जशीट में कहीं नहीं है। श्री बैज ने आगे कहा कि अगर अरुण साव में थोड़ी भी मानवीयता है, तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने केंद्रीय स्तर पर भी इस मामले को तोड़-मरोडक़र जनता के सामने पेश किया ताकि कांग्रेस को बदनाम किया जा सके।

Latest Posts

Don't Miss