Friday, June 20, 2025

Latest Posts

अहमदाबाद में अस्पताल खोलने की बात पर एम्स के चिकित्सक से महिला ने की 46 लाख की ठगी

मैट्रिमोनियल साइट पर हुई महिला से पहचान, 17 बार कराया ट्रांजैक्शन

रायपुर (संवाद साधना)। अस्पताल खोलने की बात पर एम्स के चिकित्सक राहुल कुमार रोहित के साथ एक महिला ने 46 लाख रुपए की ठगी की। चिकित्सक से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला की पहचान हुई थी। डॉक्टर और महिला के बीच शादी की बातचीत हुई। महिला ने डॉक्टर को दोनों मिलकर भविष्य में एक अस्पताल खोलेने की बात कही थी। डॉक्टर ने इस बात पर विश्वास कर लिया। फिर महिला के बताए मुताबिक, एक ट्रेडिंग साइट में 17 बार ट्रांजैक्शन कर रुपए इन्वेस्ट कर दिए, जब पैसे रिटर्न नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
मैट्रिमोनियल साइट पर हुई महिला से दोस्ती
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार रोहित ने थाने में शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह जैनम प्लेनेट टाटीबंध में रहता है। एम्स अस्पताल में डॉक्टर हैं। करीब 2 महीने पहले एक मैट्रिमोनियल साइट में उसकी डॉक्टर राधिका मुखर्जी नाम की महिला से जान पहचान हुई थी।
महिला की बात पर चिकित्सक आए झांसे में
इस बीच महिला ने राहुल को एक फॉरेक्स ट्रेडिंग साइट प्लस 500 ग्लोबल सीएस के बारे में बताया। फिर कहा कि इसमें पैसा इन्वेस्ट करो। इन पैसों का भविष्य में गुजरात के अहमदाबाद में मिलकर हम अस्पताल खोलेंगे। पहले तो रोहित ने मना कर दिया, लेकिन ठग महिला उसके ऊपर लगातार दबाव डालती रही, जिसके बाद वह झांसे में आ गया। लेकिन रोहित ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं।
30 लाख रुपए लिए लोन
महिला के बार-बार बोलने के बाद रोहित ने बैंक से 30 लाख रुपए लोन लिया। इसके अलावा करीब 16 लाख रुपए और इक_े किए। फिर 3 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 के बीच 17 बार ट्रांजैक्शन करके ट्रेडिंग साइट में इन्वेस्ट कर दिया।
यह पैसे अलग-अलग बैंकों में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें ट्रांजैक्शन अमाउंट 50 हजार रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है। जिसके बाद साइट में मुनाफा मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपए दिखने लग गए।

Latest Posts

Don't Miss