रायपुर (संवाद साधना)। कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे जवानों पर सर्चिंग से वापस लौटते समय बिजली की तार टूट कर गिरने का मामला सामने आया है साथ ही बताया जा रहा है कि उक्त तार की चपेट में आने से दो जवान झुलस गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे, इस दौरान रास्ते में बिजली की तार टूटकर बाइक में फंस गई। वही तार से बह रहे करंट की वजह से दोनों जवान झुलस गए, जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है तो दूसरी ओर संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताई जा रही है। इधर जवानों के झुलसने की जा जानकारी मिलने पर अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड उनकी स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया, फिलहाल दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।