– तेलीबांधा ताबाल से लेकर रिंगरोड और मैग्नेटो मॉल तक चली कार्रवाई
रायपुर, (संवाद साधना)। शहर में अतिक्रमण कर व्यापार चलाने वालों पर गुरुवार को निगम का बुलडोजर चला। अतिक्रमण कर रखे ठेले व गुमटियों को निगम के तोड़ूदस्ता ने हटाया, वहीं बाजार के अंदर व बाहर दुकानों में लगे शेड को भी तोड़ा। इधर, निगम की इस कार्रवाई से हडक़ंप मच गया है। टीम प्रहरी ने गुरुवार को अतिक्रमण पर तेलीबांधा तालाब से मैग्नेटो द मॉल से आगे रिंग रोड तक अभियान चलाकर कार्रवाई की। लगभग 50 से अधिक ठेलों और गुमटियों को हटाते हुए 15 से अधिक शेड तोड़े। इसके अलावा सडक़ पर रखे कुलर, पंखा व अन्य सामान को हटाकर मुख्य मार्ग में यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित किया। जानकारी के अनुसार जनसुविधा की दृष्टि से यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने अतिक्रमण, अवैध कब्जे मुख्य मार्गों से हटाकर नागरिकों को राहत दिलवाने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। टीम प्रहरी के अभियान के दौरान तेलीबांधा से रिंग रोड तक ठेले व गुमटियां हटाते हुए शेड तोडऩे की कार्रवाई की है। अभियान आगे भी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे को मुक्त करवाकर सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने जारी रहेगा। यह कार्रवाई कलेकटर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार व निगम आयुक्त विश्वदीप व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। इसमें नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, सहायक अभियंता सोहन गुप्ता, उप अभियंता अमित सरकार, तेलीबांधा टीआई, यातायात पुलिस, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडऩदस्ता, उप अभियंताओं और श्रमिकों की उपस्थिति में की गई।
यहां भी हुई कार्रवाई
इधर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव व जोन नगर निवेश उप अभियंता नवीन वर्मा की उपस्थिति में जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र के अंतर्गत चिकनी मंदिर के पास, बैजनाथपारा, जवाहर मार्केट के सामने, धोबी गली में सामने सडक़ एवं नाली में बाहर रखे टेबल की जब्ती की गई। वहीं एंगल आदि अन्य सामानों को तोडऩे की कार्रवाई की गई।



