Latest Posts

गुरुदेव टैगोर की मनाई गई 164वीं जयंती

रायपुर। राष्ट्रकवि गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती पर रायपुर नगर निगम के तत्वावधान में टैगोर नगर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर मीनल चौबे ने राजधानी की ओर से गुरुदेव को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा स्थल पर सभी ने गुरुदेव की विचारधारा, रचनात्मकता और उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया। कार्यक्रम संयोजन नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, अमर गिदवानी, बद्री प्रसाद गुप्ता, सचिन बी. मेघानी, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, समाजसेवी शुभांगी आप्टे और जोन 6 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा व आमजन शामिल हुए।

Latest Posts

Don't Miss