Latest Posts

महादेव सट्टा ऐप की पार्टी में गए जामुल टीआई और उप निरीक्षक हटाये गए

रायपुर, संवाद साधना। महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों के पार्टी में जाना दुर्ग के जामुल टीआई कपिल देव पांडेय और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर को महंगा पड़ गया। दोनों को डीजीपी अरुण देव गौतम ने हटाते हुए पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेज दिया है। साथ ही रक्षित निरीक्षक  अरविंद साहू को राजनांदगांव से चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग और उप निरीक्षक बालाराम सिंन्हा को जिला धमतरी पदस्थ किया गया है। जानकारी के अनुसार सटोरिये के घर आयोजित पार्टी में न सिर्फ शासकीय गाड़ियों  लालबत्ती का भी दुरुपयोग किया गया है। निरीक्षक कपिल  पांडेय ने तो वर्दी की मर्यादा को भी ध्यान में नहीं रखा। वर्दी के साथ पार्टी में चले गए और सटोरियो के साथ फोटो तक खिंचवाया।

Latest Posts

Don't Miss