Latest Posts

2200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में सुनवाई टली

रायपुर (संवाद साधना)। प्रदेश में हुए शराब घोटाला मामले में मंगलवार को ईओडब्लू और एसीबी की अदालत में सुनवाई टल गई है। यह सुनवाई डिस्टिलरी कंपनियों को आरोपी बनाने से संबंधित थी, अब 9 मई को सुनवाई होगी। प्रदेश में हुए 2200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर और निलंबित आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा ने अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी, जिसमें डिस्टिलरी कंपनियों को आरोपी बनाने की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि शराब घोटाले में इन कंपनियों का अहम हाथ है, जिस पर सुनवाई मंगलवार को तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss